CCTV फुटेज से पकड़े गए तीनों नाबालिग, पुलिस आज करेगी प्रेस कांफ्रेंस…देखे पूरा C.C.T.V. फुटेज

रायगढ़ न्यूज़

रायगढ़,27 अक्टूबर 2021


Exclusive वीडियो लैलूंगा डबल मर्डर:चार नाबालिगों समेत 5 आरोपियों ने दिया घटना को दिया अंजाम, CCTV फुटेज से पकड़े गए तीनों नाबालिग, पुलिस आज करेगी प्रेस कांफ्रेंस…मगर नाबालिग होने के कारण सजा हुई तो अधिकतम तीन बरस..

EXCLUSIVE




लैलूंगा के राईस मिलर और कांग्रेस के एल्डरमेन मदन गर्ग और उनकी पत्नी अंजू देवी की हत्या में शामिल तीन आरोपी पुलिस गिरफ़्त में है, जबकि एक अन्य जिसके पास नोटों से भरा बैग है वो अभी फ़रार है। पकड़ाए आरोपी चार है और चारों ही किशोर हैं, भारतीय क़ानून व्यवस्था के अनुरुप इन तीनों का मामला किशोर न्यायालय में चलेगा, ये चारो किशोर संप्रेषण गृह में रहेंगे और यदि यह मान लिया जाए कि सजा हो भी जाएगी तो अधिकतम सजा तीन वर्ष की होगी और उन्हें रिहाई मिल जाएगी। वह फ़रार आरोपी जिसकी तलाश में रायगढ़ पुलिस जूटी हुई है जिस पर आरोप है कि मदन गर्ग का गला उसने घोंटा और पैसे का एक बैग जो लैपटॉप के बैग सा दिखता है, वो पकड़ाता है तो उसे लूट और हत्या के मामले में अपराध प्रमाणित होने पर चाहे जितनी सजा हो जाए वो न्यायालय के विवेकाधीन है।






किशोरों से पूछताछ के बाद जो ब्यौरा निकलता है वह यह है कि तीनों किशोर जो काम मिल जाए वह कर लेते हैं और जो पैसे आते थे उससे जो उपलब्ध नशा मिल जाए वो करते थे। घटना के एक दिन पहले उन्होंने रेत का काम किया था, याने रेत को गाड़ियों में भरना। उसके बाद उन्हें जो पैसे मिले उससे इन्होंने कोसना ( एक क़िस्म की देसी शराब जो चावल से बनती है ) पी और वहीं रेत पर सो गए। यह रुटीन में था कि जब भी ये गाँव लौटते पहले बस्ती की ओर रुख़ करते और कुछ न कुछ चुरा लेते। ये उसी आदत के हिसाब से चिखना सेंटर पहुँचे और अंदर घुस कर चोरी करने के बाद स्कुल के पास पहुँचे। वहाँ उन्हें चौथा शख़्स मिला जिसके साथ इन तीनों ने मदन गर्ग के घर जाने का फ़ैसला किया। पुलिस को आशंका है कि वह चौथा शख़्स मृतक के घर से परिचित था।

पुलिस जाँच टीम में शामिल अधिकारी ने बताया



”ये चारों अंदर पहुँचे और जब अंदर की अलमारी खोलने लगे तो आवाज़ से पहले महिला उठी और ये तीनों किशोर उस पर झपटे, एक ने पांव पकड़ा एक ने हाथ और तीसरे ने मुँह पर तकिया लगा दबा दिया। इस हलचल में मदन गर्ग की नींद टूटी लेकिन जब तक कि वे कुछ कर पाते चौथे शख़्स ने जो बालिग था उनका गला घोंट दिया..”


इसके तुरंत बाद पांचो वहाँ से निकले, और एक बैग साथ उठा ले गए जो कि फ़रार चौथे शख़्स ने उठाया जिसमें पैसे थे।

इस पूरे मामले में पुलिस को जिस चीज की तलाश थी वह सीसीटीवी फ़ुटेज ही था। पर वो मिल नहीं रहा था, वह मिला चखना सेंटर के भीतर लगे सीसीटीवी से। कप्तान अभिषेक मीणा ने शक के आधार पर उन की तलाश कराई और उसके बाद कड़ी दर कड़ी लड़के मिलते चले गए।

पुलिस ने तीन किशोर जो कि हत्या में शामिल थे उनके बैग वाले बयान की तस्दीक़ की है और एक अन्य जगह की सीसीटीवी फ़ुटेज में उस बैग के साथ वह फ़रार आरोपी दिख गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

dont extra comment

Blogger द्वारा संचालित.