व्यापारी से लूटपाट करने वाले तीन आरोपी चढ़े तमनार पुलिस के हत्थे.........
सूरज बेहरा के साथ भूपेंद्र विश्वाल ........
रायगढ जिले में इन दिनों लगातार लूट व उठाई गिरी के मामले सामने आ रहे हैं जिसको लेकर जिला पुलिस कप्तान द्वारा गंभीरता से लेते हुए सभी थाना प्रभारियों को गंभीरता से अरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। बिते दिनों कई मामलों मे आरोपियों पर कार्यवाही की गई है। तमनार थाना अंतर्गत भी बीते माह तमनार के ग्रामीण क्षेत्रों में थोक का व्यापार कर देर रात रायगढ़ वापस जा रहे व्यापारी से 97000 की लूट पाट झिंगोल स्कूल के समीप मोटरसाइकिल सवारों द्वारा किया गया था ,जिसमें प्राथी जनक राम बानी द्वारा तमनार थाना में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी । प्राथी के शिकायत पश्चात तमनार पुलिस द्वारा आरोपियों की छान बिन शुरू की गई ।
जिला पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश में ए एस पी अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन में, धरमजयगढ एस डी ओ पी सुशील कुमार नायक के नेतृत्व में व तमनार थाना प्रभारी किरण गुप्ता की टीम नें आरोपियों की खोज बीन शुरु की ।
एस.डी.ओ.पी. धरमजयगढ़ सुशील नायक द्वारा लुट के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के पतासाजी के लिए तमनार थाना के आरक्षक अरविंद पटनायक को लगाया था । तभी मुखबीर से सुचना मिली की तमनार थाना क्षेत्र के ही आमाघाट गांव के कुछ युवक बिते दिन देर रात तक पार्टी करते रहते है, और महंगे शौक रकते हैं,जिसके पश्चात 3 युवकों को पुलिस की हिरासत में लेकर कडाई से पुछ ताछ की गई जिसमें तीनों आरोपियों ने लुटपाट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
पुलिस से मिलीजानकारी के अनुसार तीनों आरोपी लूटपाट वाले दिन हुंकराडीपा चौंक के अभय ढाबा खाना खाने आए थे वहा प्राथी भी खाना खाने के बाद अपने बैग से पैसा दे रहा था , तभी बैग में अधिक पैसा देखनें के कारण तीनों युवक नियत बदल गई और लुटने की योजना बनाई , जिसके पश्चात तीनों आरोपी मोटरसाइकिल सी डी डिलक्स क्रमांक सी जी 13 एजे 4667 से पिकअप का पिछा किया और झिंगोल स्कूल के पास सुनसान देकर पिकअप रूकवा कर जनकराम बानी धमकाने लगे जिसके बाद उसके हेल्फर विनोद सारथी से नगदी रुपय सहित मोबाइल कुल 97000 की लुट के घटना को अंजाम दिए ।
उक्त लूटपाट के आरोपियों के नाम ग्लेडविन तिर्की उम्र 18 वर्ष अंगद तिग्गा उम्र 18 वर्ष आशीष तिर्की उम्र 18 वर्ष तीनों आरोपी निवासी आमाघाट गांव के है ,आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 316/20 धारा 392, 34 भा द वि के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को रिमांड पर भेज दिया गया है , वहीं आरोपियों से 10000 रूपय नगद मिले व लुट की मोबाइल जप्त की गई अन्य रुपयों का आरोपियों के व्यय कर मोबाईल खरीद कर अन्य खर्च कर लिया है, जिसमें मोबाईल को भी तमनार पुलिस ने जप्त कर लिया है । उक्त कार्रवाई में धरमजयगढ़ एसडीओपी सुशील नायक के नेतृत्व में, तमनार थाना प्रभारी किरण गुप्ता, ए.एस.आई. दुर्गा चरण साहू, प्रधान आरक्षक उमाशंकर धृतांत, आरक्षक अरविंद पटनायक व सैनिक दुर्गा प्रासाद लकडा रहे। एवं लुटपाट का पर्दा फास करने में की धरमजयगढ़ एस डी ओपी सुशील नायक के मार्गदर्शन में आरक्षक अरविंद पटनायक की सराहनीय भूमिका रही।


Post a Comment