भतीजे ने धोखे से बुलाकर की चाचा की हत्या.......
रायगढ़ के लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हड़ीपानी किलकिला के बच्चन रावत उम्र 35 वर्ष ने अपने चाचा को घर बुलाकर उसकी धारदर कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दी
आरोपी बच्चन रावत
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 15/10/2020 की रात्रि लगभग 12:00 बजे आरोपी बच्चन रावत ने अपने पड़ोस में रहने वाले चाचा के घर जाकर बोला कि हमारे घर में लड़ाई हो रहा है चलो थोड़ा समझा देना फिर बीरबल रावत उम्र 57 वर्ष घर से जैसे ही बाहर निकला और बच्चन के घर में प्रवेश करते ही बच्चन ने कुल्हाड़ी से गर्दन पर मारना शुरू कर दिया और वही बीरबल जमीन पर गिर पड़ा जिसकी वही मृत्यु हो गई फिर सुबह बच्चन ने स्वयं 112 डायल कर पुलिस को जानकारी दी जिससे पुलिस की टीम तुरंत पहुंच गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 223/2020 धारा 302 आईपीसी पंजीबद्ध कर आरोपी बच्चन रावत को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया


Post a Comment