टेलर ने बिजली खंभे को मारी ठोकर बाल बाल बचे लोग .........
सूरज बेहरा के साथ भूपेंद्र कुमार विश्वाल ...............
तमनार क्षेत्र के ग्राम खुरुसलेंगा में एक टेलर ने सड़क किनारे लगे बिजली प्रवाहित खंभे को ठोकर मारी जिससे एक खंभा टुटकर गिर गया और कई खंभे क्षतिग्रस्त हो गए वही कुछ ही दुरी पर एक पानी टंकी के पास कुछ महिलाएँ और बच्चें पानी लेने गए थे खंभे को ठोकर लगते ही कई मीटर दुरी तक बिजली प्रवाहित तार टुटकर जमीन में गिर गई जैसे तैसे करके से महिलाएँ और बच्चे अपनी जान बचाकर भागे .................
आखिर कब तक जनता को परेशानी का सामना करना पड़ेगा क्यों कोई आकर आवाज नहीं उठा रहा एक तरह से देखा जाए तो आज के इस घटना में ट्रेलर ट्रांसपोटरों की लापरवाही नजर आ रही क्योंकि जिस प्रकार से ट्रांसपोटरों द्वारा गाड़ियां चलाई जा रही है,वह बहुत ही आश्चर्यजनक है न तो ट्रांसपोटरों द्वारा रोड़ की साफ़ सफाई की जा रही, न तो रोड़ में पानी छिड़काव किया जा रहा और न ही रोड़ की मरम्मद की जा रही है।
हमीरपुर बॉर्डर से शारदा मंदिर तक रोड़ इतना ख़राब है की पैदल चलने में परेशानी होती है उस पर भारी वाहनों की इतनी ज्यादा आवाजाही है कि आम पब्लिक को आने जाने में दुर्गम हो गया है।इस मामले को अगर जल्द ही न सुलझाया गया तो इस प्रकार की घटना हर रोज होती रहेगी अब देखते है की कितना दिनों में रोड़ का मरम्मत किया जायेगा अगर इसपर कोई गंभीरता से धयान नहीं देता है तो इस पर जल्द ही ए. एन.न्यूज़ और जनता के सहयोग से कोई ठोस कदम उठाया जायेगा।



Post a Comment