तमनार में जनसुनवाई निरस्त के बाद सी.एस.आर.विलुप्त.....

रायगढ़ न्यूज 
03/02/2026

तमनार में जनसुनवाई निरस्त के बाद मानो सी.एस.आर. विलुप्त ही हो गई है ।

                           ।।फाइल फोटो।।

जिस तरह से जनसुनवाई से पहले भागमभाग चल रहा था अचानक कही गायब ही हो गया है। सुनने में आ रहा है कि सी.एस.आर.के अधिकारियों का कहना हैं कि जब जन सुनवाई के लिए समर्थन ही नहीं दिये तो अब सी.एस.आर.भी गांव वालों से कोई संपर्क नहीं रखना चाहता हैं। और जिस तरह से आस पास के प्रभावित गाँव में जाकर जनसुनवाई से पहले लोगों से मेल जोल बढ़ा रहा था और कही क्रिकेट तो कभी कब्बड्डी, बॉलीबाल प्रतियोगिता कराने में सहयोग कर रही थी उसका अचानक गायब होना साफ साफ बता रही है कि जब तक गाँव वाले सी.एस.आर.जो बोले उसको मान लेते थे तब तक सब ठीक था।
सुनने में ये भी आ रहा है कि जो जो लोग जिंदल को समर्थन दिये हैं उन्हें भी ज्यादा दिन तक पनाह नहीं दिया जाएगा।
बहुत जल्द कुछ वीडियो भी अपलोड किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

dont extra comment

Blogger द्वारा संचालित.