सड़क दुर्घटना से ससुर की मौके पर ही मौत दामाद गंभीर रूप से घायल कहां का है मामला जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर.........?
पत्थलगांव - अंबिकापुर मुख्य मार्ग nh-43 के फुलेता चौक के समीप गुरुवार को एक बाइक पर सवार दो युवक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस घटना में ससुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही बाइक पर सवार दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को सिविल अस्पताल पत्थलगांव में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना अंतर्गत घयारमुड़ा गांव निवासी 60 वर्षीय सुंदर साय जो गुरुवार को अपने दामाद फिल्मोन टोप्पो के साथ पत्थलगांव थाना क्षेत्र के खरकट्टा गांव आए हुए थे। बाइक हीरो होंडा से अपने घर लैलूंगा वापस लौट रहे थे उसी वक्त जब फुलेता चौक से थोड़ा आगे बढ़ ही गए थे कि निर्माणाधीन सड़क एनएच 43 मे अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। घटना में पीछे बैठे सुंदर साय गाड़ी से उछलकर सड़क पर गिर गए। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही बाइक पर सवार उनका दामाद फिल्मोंन टोप्पो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरुवार को करीब 11:00 बजे की बताई जा रही है ग्रामीणों की तत्परता से घायल व्यक्ति को आनन-फानन में इलाज के लिए सिविल अस्पताल पत्थलगांव ले जाया गया। जहां युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पत्थलगांव पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना भेज दिया है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाडम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घायल फिल्मोन टोप्पो की सिविल अस्पताल पत्थलगांव अस्पताल में इलाज जारी है। जहां युवक की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट ऐ एन न्यूज़ लाइव चैनल।

Post a Comment