रोड़ पर दौड़ रही थी बर्निंग टेलर बाल बाल बचा ड्राईवर ........

सूरज बेहरा के साथ अमृत सिंह ......

            आप में  फिल्मों में देखा होगा ऐसा नजारा .... 
 आज कुछ इसी प्रकार की एक घटना खुरुषलेंगा के पास देखने को मिला ओडिसा से सी एच पी तमनार तक चलने वाली गाड़ी रोज की तरह ओडिसा से कोयला लोड लेकर आ रही थी की अचानक गाड़ी में आग लग गई  ड्राइवर इतना मदमस्त था की उसको आग लगने की भनक तक नहीं लगी और गाड़ी दौड़ाता रहा वही पास में धान काटने के लिए आये हुए खुरुषलेंगा  के ग्रामीणों ने ड्राईवर को आवाज लगाई तब जाकर  ड्राईवर ने  गाड़ी रोकी तब तक गाड़ी में पूरी तरह से आग फ़ैल चूका था ग्रामीणों की समझदारी से आज बड़ी घटना होते होते बची इससे साफ पता चलता है की रोड़ में दिन बदिन कई प्रकार की घटनाएँ  क्यों सामने नजर आने लगी है .... 



गाड़ी पर आग लगने की सुचना तत्काल ग्रामीणों ने फायर और डायल 112 को सूचित किया जिसके बाद तुरंत फायर गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी देर बार आग को बुझाने ने सफल हुए जब तक आग बुझाते तब तक गाड़ी का इंजन पूरी तरह से जल चूका था अगर इसी प्रकार से लापरवाही पूर्ण गाड़ियां चलाई जाती रही तो आगे चलकर और भी कई बड़ी घटनाएँ सामने नजर आएगी। 

कोई टिप्पणी नहीं

dont extra comment

Blogger द्वारा संचालित.