भरे लाकडाउन में चल रहा है गृह निर्माण का कार्य .........
सूरज बेहरा के साथ भूपेंद्र विश्वाल की रिपोर्ट .........
****कोल माइंस गारे पेलमा 4 /1 जिंदल को मिला है जिसका खनन का कार्य कुछ ही दिनों में प्रारंभ होने की संभावना को लेकर ग्राम नागरामुड़ा में अभी जोर सोर से गृह निर्माण का कार्य देखने को मिल रहा है। जिंदल कोल माइंस के काफी समीप होने के कारण मुआवजा राशि पाने की लालच में दूसरे ग्राम से आकर दुसरो के जमीन को लेकर गृह निर्माण किया जा रहा।
**** जिसमे ओड़िसा,जशपुर,लैलुंगा,एवं अन्य क्षेत्रों से आकर बिना सोशल डिस्टेंसिग और बिना मास्क के काम को निरंतर किया जा रहा है,ग्राम के कोटवार एवं सरपंच के द्वारा मना किये जाने पर भी कार्य को स्थगित न कर के निरंतर गृह निर्माण कार्य को किया जा रहा है,जबकि शासन द्वारा परमिशन नहीं दिया गया है ऐसे में खुद के फायदे के लिए अपने आस पास के सभी लोगो को कोरोना संक्रमित होने का खतरा है।
दिनांक 18/04/21 को कार्तिक राम चौहान निवासी ग्राम पंचायत जांजगीर के आश्रित मोहल्ला झाराडीह के द्वारा छत ढलाई का कार्य लगभग 30 से 35 लोगो के द्वारा कार्य करवाया गया,एवं गीता चौहान निवासी रुडुकेला लैलूंगा को थाना तमनार के पुलिसकर्मियो द्वारा आकर कार्यवाही किया गया जिसके बाद भी में गृह निर्माण का कार्य निरंतर करवाया जा रहा है।
*** कार्तिक राम का ढलाई कार्य चलता हुआ ***
***गीता चौहान का निर्माण कार्य चलता हुआ ***
**** अब देखना यह होगा की बेवजह बिना मास्क के बाहर घूमने वालो को ही चालान काटा जा रहा है,तो इनके ऊपर क्या कार्यवाही किया जायेगा।

Post a Comment