रायपुर : रायगढ़ सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मृत्यु : मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गहरा दुःख व्यक्त किया मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता

 रायपुर : रायगढ़ सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मृत्यु : मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गहरा दुःख व्यक्त किया



मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता


घटना में घायलों का उपचार धरमजयगढ़ और जिला अस्पताल रायगढ़ में जारी


 


रायपुर 28 जून 2021


 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज रायगढ़ जिले के विकासखंड धर्मजयगढ़ के ग्राम सिसरिंगा में सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृत लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए इस घटना में घायलों के बेहतर उपचार के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए है।


       रायगढ़ जिला प्रशासन द्वारा इस घटना में मृत 6 लोगों के परिजनों को 25-25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है वहीं घायलों को धरमजयगढ़ और जिला अस्पताल रायगढ़ में भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

dont extra comment

Blogger द्वारा संचालित.