बेमेतरा : रांका का पटवारी निलंबित

 बेमेतरा : रांका का पटवारी निलंबित


बेमेतरा 14 जून 2021



जिले के बेरला तहसील के अन्तर्गत पटवारी हल्का नम्बर 19 ग्राम रांका के पटवारी शंकर लाल नेताम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके विरुद्ध एक किसान से ऋण पुस्तिका बनने हेतु नगद राशि की मांग करने की शिकायत प्राप्त होने पर एसडीएम बेरला द्वारा संबंधित पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बेरला द्वारा संबंधित पटवारी को शो-काज नोटिश जारी किया गया था। पटवारी श्री नेताम द्वारा निर्धारित तिथि तक अपने पक्ष मे कोई स्पष्टीकरण प्रस्तुत नही किया गया है। निलंबन अवधि मे श्री नेताम का मुख्यालय तहसील कार्यालय बेरला नियत किया गया है। इस दौरान उन्हे जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

            कलेक्टर श्री भोसकर विलास संदीपान ने कहा है कि यदि कोई शासकीय कर्मचारी/अधिकारी यदि किसानों, ग्रामीणों एवं आम नागरिकों के काम करने मे हीलाहवाला करता है अथवा राशि की मांग करता है तो उनके विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी दी है।  

कोई टिप्पणी नहीं

dont extra comment

Blogger द्वारा संचालित.