ग्राम पंचायत आमगांव के सचिव जागेश्वर प्रसाद पुरसेठ की चल रही है मनमानी ...... शिकायत के बाद भी ध्यान नहीं दे रहे बड़े अधिकारी।

सूरज बेहरा की रिपोर्ट ....... 


 ** सचिव जागेश्वर प्रसाद पुरसेठ से ग्रामवासी परेशान है और सचिव मनमौजी पर अटल। 




                      यह पूरा मामला  ग्राम पंचायत आमगांव का है जहा सचिव जागेश्वर प्रसाद पुरसेठ का आना तो दूर दर्शन होना मुश्किल है।जिससे पुरा ग्रामवासी परेशानी में है। यही नहीं सचिव की मनमानी इतनी बढ़ गई है की न तो वो पंचायत आना जरुरी समझते है न ही किसी का फोन उठाते है। और तो और पचायत में  जितने कार्य किये गए है उसके दस्तावेजों को तिजोरी में बंद करके चाबी भी अपने साथ ले उड़े है।मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए दर दर भटक रहे लोग इस बात को लेकर जनपत पंचायत तमनार में  बी.आर.साहु सी.ओ.जी के पास शिकायत किया गया था जिसके जांच के लिए दिनांक 05/06 /2021 को अधिकारी आनंदराम पटेल,परमानन्द पटेल जी द्वारा ग्राम पंचायत आमगांव आये और ग्रामीणों के साथ मिटिंग कर पूछताछ किये और चले गए लेकिन सचिव महासय की मनमानी बरकरार रही। अब देखले लायक बात तो ये है की कितने दिनों में आमगांव पंचायत सचिव बिना चलेगा या फिर कब सचिव जागेश्वर प्रसाद पुरसेठ को यहाँ से हटाया जायेगा। 

                                               ** मृत्यु प्रमाण के लिए दिया गया आवेदन **

                                      **जाँच के लिए जनपद पंचायत तमनार द्वारा प्रतिलिपि **


                                                       **** देखे पूरा वीडियो ****


** ग्रामीणों का कहना है की जितने जिन से जागेश्वर प्रसाद पुरसेठ सचिव आये यही तब से केवल 1/2 सप्ताह पंचायत भवन ही आये है। 

ग्रामीणों  कहना है की जल्द ही ग्रामवासी जागेश्वर प्रसाद पुरसेठ का गुमसुदगी का रिपोर्ट दर्ज करने जायेंगे। 

 ***** सचिव के द्वारा लापरवाही *****

* स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत मिलने वाली टॉयलेट का भुगतान लगभग 25% अभी तक नहीं हुआ है। 

* नल जल योजना ठप पीने के पानी के लिए तरस रहे ग्रामवासी। 

* स्ट्रेट लाईट ख़राब है बारिश के दिनों में लाईट न जलने पर सॉफ बिच्छू का खतरा ग्रामवासियो पर। 


कोई टिप्पणी नहीं

dont extra comment

Blogger द्वारा संचालित.