बिलासपुर : विभिन्न वार्डों और ग्राम पंचायतों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के लिए आवेदन आमंत्रित

 बिलासपुर : विभिन्न वार्डों और ग्राम पंचायतों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के लिए आवेदन आमंत्रित


 



बिलासपुर 23 जून 2021


नगर पालिक निगम बिलासपुर के विभिन्न वार्डों में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यकर्ता एवं सहायिका पद हेतु 28 जून से 12 जुलाई 2021 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र पंजीकृत डाक अथवा सीधे एकीकृत बाल विकास परियोजना सकरी वार्ड नं. 1, बजरंग नगर जोन क्र. 01 सकरी नगर निगम बिलासपुर में कार्यालयीन समय में जमा किया जा सकता है। नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्र. 04 गोकुल नगर के घुरू केन्द्र क्रमांक 01 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा घुरू केन्द्र 01 और केन्द्र क्रमांक 02 में सहायिका पद हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना सकरी में संपर्क किया जा सकता है।


            एकीकृत बाल विकास परियोजना सकरी अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 28 जून से 12 जुलाई 2021 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र पंजीकृत डाक अथवा सीधे परियोजना कार्यालय सकरी वार्ड नं. 1 बजरंग नगर जोन क्र. 1 नगर निगम बिलासपुर में कार्यालयीन समय में जमा किया जा सकता है। नियत तिथि व समय के उपरान्त प्राप्त होने वाले आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। परियोजना अंतर्गत ग्राम पंचायत गनियारी के केन्द्र क्रमांक 4 एवं ग्राम पंचायत खजुरी के केन्द्र क्रमांक 2 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा ग्राम पंचायत बेलमुंडी के केन्द्र क्रमांक 1 एवं ग्राम पंचायत घुटकु के केन्द्र क्रमांक 3 में सहायिकाओं के पद हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है।


विस्तृत जानकारी परियोजना अधिकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। 

कोई टिप्पणी नहीं

dont extra comment

Blogger द्वारा संचालित.