अम्बिकापुर : दुर्घटना में घायलों का हाल-चाल जानने कैबिनेट मंत्रीगण पहुंचे अस्पताल
अम्बिकापुर 6 सितंबर 2021
छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन और विकास तथाजिले के प्रभारी मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, स्कूलशिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम एवं खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत सोमवार को बस दुर्घटना के कारणअम्बिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती पीड़ितों काहाल-चाल जानने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बस दुर्घटनामें घायलों तथा उनके परिजनों से बात-चीत कर कुशल-क्षेम पूछा। इसके पश्चात उन्होंने हॉस्पिटल प्रबंधन सेबेहतर इलाज के लिए स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करानेनिर्देशित किया। उल्लेखनीय है कि विगत दिनोंसूरजपुर जिले में एसईसीएल के 43 कर्मचारीयों से भरीबस कंपनी के भटगांव मुख्यालय से महान कोल माइन्सजा रही थी। जब बस सुखदेवपुर गांव के पास एक पुलपर पहुंची तो ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस पुलकी रेलिंग को तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। इसमे लगभग43 कर्मचारियों के हताहत होने की सूचना मिली जिनमेसे 18 लोगों को अम्बिकापुर के जीवन ज्योति नर्सिंगहोम भेज गया था। निरीक्षण के दौरान लुण्ड्रा विधायकडॉ प्रीतम राम, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती मधुसिंह, जिला पंचायत सदस्य श्री राकेश गुप्ता, कलेक्टरश्री संजीव कुमार झा, एसपी श्री अमित तुकारामकाम्बले सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Post a Comment