लैलूंगा विधायक चक्रधर सिदार के हजारों की संख्या में घेराव करने पहुंचे लोग .....नीचे दिए लिंक पर क्लीक करके जाने क्या है पूरा मामला

सूरज बेहरा रायगढ़ न्यूज़  

22 सितम्बर 2021 लैलूंगा 


लैलूंगा विधानसभा की जर्जर सड़क ,पर्यावरण प्रदूषण, वन अधिकार पत्रक विस्थापन,बेरोजगारी, कंपनीयों के द्वारा जंगलों की अंधाधुन कटाई,बिजली की कटौती जैसे विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर क्षेत्र के आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ दिन पूर्व प्रशासन को अल्टीमेटम देकर लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के चक्रधर सिंह सिदार के निवास का घेराव करने का आवाहन किया था।जिसे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के द्वारा क्षेत्रवासियों के समर्थन में अपना अल्टीमेटम भी दिया गया।

आज लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के विधायक चक्रधर सिदार के निवास का हजारों की संख्या में उपस्थित होकर घेराव किया गया।सभी क्षेत्रवासी तथा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के लोग कमरगा गांव में इकट्ठा होकर रैली के माध्यम से विधायक के निवास ग्राम कटकलिया घेराव करने पहुंचे लोगों को पुलिस प्रशासन के द्वारा विधायक निवास के 200 मीटर पहले ही बैरिकेड लगाकर रोक दिया गया।




पुलिस प्रशासन की ओर से लोगों को जानकारी दिया गया कि विधायक अपने निवास पर नहीं है। इस बात को लेकर घेराव करने पहुंचे लोग आक्रोशित होकर 3 घंटे तक पुलिस प्रशासन के द्वारा रोकी गई जगह पर ही बैठे रहे । घंटों तक चली नारों के साथ घेराव करने पहुंचे लोगों ने विधायक से ही मिलने की बात प्रशासन को कही गई । देर शाम प्रशासन की ओर से खबर आया की विधायक अभी नहीं आ पाएंगे।

उनकी ओर से उनकी विधायक प्रतिनिधि तथा उनकी बहू यशोमति सिदार जो वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं।वह आपका ज्ञापन लेंगे। तब जाकर घेराव करने पहुंचे लोगों ने अपना ज्ञापन प्रशासन की ओर उपस्थित तहसीलदार के समक्ष विधायक प्रतिनिधि तथा विधायक की बहू यशोमती सिदार (जिला पंचायत सदस्य) को अपना ज्ञापन सौंपा। विधायक निवास का घेराव करने पहुंचे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह मरकाम ने कहा क्षेत्र के लोग अपनी समस्याओं को लेकर आक्रोशित हैं और इसीलिए लोग आज उनके निवास का घेराव करने पहुंचे थे। लेकिन जिस तरीके से विधायक अपने घर से ही नदारद रहे और अपने क्षेत्र वासियों से नहीं मिलना इसका हम घोर निंदा करते हैं। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी हमेशा क्षेत्रवासियों की समस्याओं,तथा उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए खड़ा रहेगा। यदि तत्काल सारी समस्याओं का निराकरण नहीं किया जाता है तो आने वाले समय में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के द्वारा क्षेत्रीय विधायक के विरोध में जगह-जगह प्रदर्शन किए जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

dont extra comment

Blogger द्वारा संचालित.