स्टॉफ नर्स की भर्ती हेतु दस्तावेज परीक्षण 12 अक्टूबर को जाने किस आधार से होगा चयन

ए एन न्यूज़ 

9 अक्टूबर 2021 


 


अम्बिकापुर 08 अक्टूबर 2021/मितानिनों के लिए आरक्षित स्टॉफ परिचारिका (स्टॉफ नर्स) तृतीय श्रेणी के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु दस्तावेज परीक्षण 12 अक्टूबर 2021 को प्रातः 11 बजे से सायं 05.00 बजे तक शासकीय नर्सिंग कॉलेज  अम्बिकापुर में  निर्धारित की गई है।



संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं ने बताया है कि  मितानिनों के लिए आरक्षित  सीमित विभागीय परीक्षा  23 अभ्यर्थीयों के लिए 3 अक्टूबर 2021 को किया गया था। परीक्षा आयोजन के पश्चात् अभ्यर्थीयों का परीक्षा प्रश्न-पत्र मूल्यांकन किये जाने हेतु गठित समिति के द्वारा नियुक्तिकर्ता अधिकारी की  निगरानी में मूल्यांकन कर 23 अभ्यर्थीयों को प्रदाय किये गये प्राप्तांको के आधार पर तथा जारी विज्ञापन के क्रडिका 20 के तहत् परीक्षा में उत्तीर्ण होने हेतु अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थीयों को न्युनतम 33 प्रतिशत अर्हकारी अंक एवं आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थीयों को न्युनतम 23 प्रतिशत अहंकारी अंक प्राप्त करना अनिवार्य था। जिसके आधार पर केवल 21 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुयें तथा 02 अभ्यर्थी अनुत्तीर्ण हुये ।  अनंतिम मेरिट सूची के आधार पर पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थीयों की सूची दस्तावेज परीक्षण किये जाने हेतु संभाग स्तरीय  चयन समिति के द्वारा लिये गये निर्णय के आधार पर किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

dont extra comment

Blogger द्वारा संचालित.