तमनार क्षेत्र वासियों को मिली राहत पूंजीपथरा से मिलूपारा तक लंबाई 26 कि.मी.(सीसी रोड)के सड़क निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति
ए.एनन्यूज़
रायगढ़, 8 अक्टूबर2021
पूंजीपथरा से मिलूपारा तक 62 करोड़ की लागत से बनने वाले 26 कि.मी.सड़क निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया जारी
**गड्ढों की हो रही मरम्मत**
पूंजीपथरा से मिलूपारा तक जर्जर सड़क के संबंध में खबरें समाचार पत्र में प्रकाशित हुई थी। जिसके संबंध में कार्यपालन अभियंता लो.नि.वि.रायगढ़ संभाग श्री आर.के.खाम्बरा ने जानकारी देते हुए बताया कि अत्यधिक वर्षा के कारण पूंजीपथरा से मिलूपारा मार्ग में सड़क पर हुये गड्ढों पर मरम्मत कार्य किया जा रहा है। पूंजीपथरा से तमनार-मिलूपारा तक लंबाई 26 कि.मी.(सीसी रोड)के सड़क निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति सी.जी.आर.आई.डी.सी.एल.के अंतर्गत 62 करोड़ 74 लाख रुपये की राशि 8 सितम्बर 2021 को प्राप्त हुई है। उक्त कार्य का निविदा प्रक्रियाधीन है, निविदा पश्चात निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
Post a Comment