भाजपा व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री एवं वनमंत्री का किया पुतला दहन......जाने कहा का मामला
ए.एन.न्यूज़ रायगढ़
8 अक्टूबर 2021
भाजपा व युवा मोर्चा मण्डल मुकडेगा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री एवं वनमंत्री का किया पुतला दहन
छत्तीसगढ़ राज्य के कवर्धा में विगत दिनों हुए भगवा ध्वज अपमान एवं सनातनी हिन्दुओं पर लाठी चार्ज करने के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के निर्देश भारतीय जनता पार्टी मुकडेगा मंडल एवं युवा मोर्चा के तत्वाधान में कल 7 अक्टुबर को दोपहर 5.30 बजे बिरसिंघा चौक में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खाद्य एवं वन मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला दहन किया गया। जिसमें भाजपा के साथ युवा मोर्चा मण्डल मुकडेगा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी भारी संख्या में शामिल हुए।
उक्त पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवप्रसाद महामंत्री मदन यादव जी, स्नेहलता सिदार, मंडल महामंत्री (जनपद सदस्य लैलूंगा) वरिष्ठ कार्यकर्ता मुने यादव जी, गनपत यादव,सुकदेव सिदार,किशोर भोय,भुजबल भगत,पदमन पैकरा,सुनिल भगत,मनकुवंर यादव,व प्रमुख भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ता शामिल थे
Post a Comment