तमनार कोलांचल में चल रहा ट्रांसपोटरों की मनमानी .........
सूरज बेहरा के साथ भूपेंद्र विश्वाल ......
दिन बदिन बढ़ता जा रहा है तमनार कोलांचल में ट्रेलरों के आवाजाही में मनमानी,आज शाम लगभग 6:00 बजे एक अनियंत्रित लोड ट्रेलर OD-16 C-7855 बागबाड़ी मार्ग में एक खड़ी बाईक को ठोकर मारकर तेज गति से तमनार की ओर भाग रहा था कि कुछी दुरी जाकर वह बुढ़िया के तालब के पास एक खेत में जा पलटा और ट्रेलर चालक हमेसा की तरह गाड़ी छोड़कर 9 दो 11 हो गया,इस घटना से निर्दोष किसान के फसल का भारी नुकसान हुआ ........
एक बात समझ से परे है कि जिस रोड पर गाड़ी चलती है उस रोड पर चलने के बजाय भारी वाहन प्रतिबंधित रोड में क्यों चलाई जाती है,मेन रोड को तो ये कब्जा कर ही चुके है क्योकि मेन रोड पर आम जनता का आना जाना दूभर बना दिए है पूरा रोड गड्ढो और भूल मिट्टी से भरा है न तो रोड की साफ सफाई हो रही है और न ही पानी छिड़काव किया जा रहा है साफ सफाई और पानी छिड़काव के लिए टेंकर और लेबर दिए तो है लेकिन केवल नाम मात्र,जनता को चाहिए की वे अपने ऊपर हो रहे अनाचार का खुल कर विरोध करें,तभी सही गलत का खुलासा होगा।
Post a Comment