स्कुल सफाई कर्मचारियों द्वारा विधायक श्री चक्रधर सिदार को सौंपा गया ज्ञापन ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भूपेंद्र विश्वाल के साथ अमृत सिंह ........
स्कुल सफाई कर्मचारियों द्वारा विधायक श्री चक्रधर सिदार को सौंपा गया ज्ञापन ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
लैलूंगा - सरकारी स्कूलों के सफाई कर्मियों को पूर्ण कलेक्टर दर पर मानदेय प्रदान नहीं किये जाने से कर्मियों को और उनके परिवारों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है,जिसका ज्ञापन लैलूंगा विधायक श्रीचक्रधर सिंह सिदार को सौंपते हुए सफाई कर्मियों ने कहा कि सभी सरकारी स्कूलों में सफाई कर्मचारी वर्ष 2011 से अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं,और उन्हें बहुत ही कम मानदेय दिया जा रहा है। कर्मियों द्वारा विधायक महोदय जी को ज्ञापन सौंपते हुए अवगत कराया गया कि वर्ष 2011 से 2014 तक उन्हें 2581 रूपये मानदेय दिया जा रहा था परन्तु लोक सभा चुनाव के पश्चात् उन्हें मानदेय बढ़ाने के बजाय घटाकर 1250 रूपये दिया जाने लगा जबकि अभी वर्तमान में कलेक्टर दर के अनुसार सफाई कर्मियों का मानदेय राशि 8960 रूपये है,जबकि कर्मियों को 2240 रूपये प्रति माह के दर से मानदेय प्रदान किया जा रहा है।
सफाई कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि वे सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक कार्य करते हैं जिससे कारण उन्हें कोई और दूसरा कार्य नहीं मिल पाता इस तरह उनकी दिन भर की मजदूरी चली जाती है। स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा उन्हें कोई नियुक्ति पत्र भी नहीं दिया गया है और न ही स्थानीय स्कूलों के प्रधान पाठक,प्राचार्य एवं प्रबंधन समिति द्वारा नियुक्ति की गई है। वे सफाई कर्मियों से 2 घंटे के बजाय मनमानी तरीकों से कार्य करवाते है कर्मियों ने कहा कि पूर्ण कालीन कलेक्टर दर दिए जाने की मांग लम्बे समय से स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा की जा रही है ,सफाई कर्मियों द्वारा मुख्यमंत्री सहित शिक्षा मंत्री ,सांसद ,विधायक एवं शासन प्रसाशन से पूर्ण कालीन हेतु मांग की जा चुकी है, जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार विपक्ष में थी तब माननीय श्री टी.एस.सिंह देव और श्री भूपेश बघेल जी ने मंच में आकर कहा था कि हमारी सरकार बनती है तो 10 दिनों के भीतर आपके मांगो को पूरा किया जायेगा,परंतु अभी तक हमारी पूर्ण कालीन मांग को संज्ञान में नहीं लिया गया है। सफाई कर्मियों का कहना है कि दिसम्बर 2020 के शीतकालीन सत्र में हमारी मांगो को पूर्ण कालीन हेतु संज्ञान में नहीं लिए जाने पर आने वाले सत्र में अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल करने के लिए मजबूर होंगे।
सफाई कर्मियों के ज्ञापन को स्वीकार करते हुआ विधायक महोदय द्वारा आश्वाशन देकर कहा गया कि इससे पहले भी आप लोगों द्वारा मुझे आवेदन दिया गया था जिसे मैंने माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी को सौंपा हैं और आने वाले सत्र में मैं जब भी विधानसभा में जाऊंगा तो इस विषय में मैं उन्हें चिट्ठी लिखकर अवगत कराऊँगा।

Post a Comment