छत्तीसगढ़ के लैलूंगा विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैं कोविड-19 का टीकाकरण शुभारंभ किया गया..............
अनिल कुमार की रिपोर्टिंग:-
छत्तीसगढ़ के लैलूंगा विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कल 16/01/21 को कोरोना के टीकाकरण का शुभारंभ किया गया। टीकाकरण के शुभारंभ के अवसर पर बीएमओ एसएन उपाध्याय ने इस टीकाकरण की जानकारी दिए। लैलूंगा में 100 लोगों को यह टीका लगाया गया है जिनको भी यह टीका लगा है अभी तक पूरी तरह से स्वस्थ हैं उन्हें किसी भी प्रकार का दुष्प्रभाव अभी तक नहीं दिखाई दिया है 28 दिन बाद जिनको भी यह टीका लगा है उन्हें दूसरा डोज दिया जाएगा। लैलूंगा विकासखंड को यह टीका 400 नग मिला है शुरुआत में यह टीका स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया जा रहा है।
जिसमें क्षेत्रीय विधायक चक्रधर सिंह सिदार भी उपस्थित थे उनके साथ जनपद पँचायत की अध्यक्ष किरण पैंकरा, नगर पँचायत अध्यक्ष मंजू मित्तल, पार्षद आदित्य बाजपेयी, सुरेश डगला, अदल साय सिदार ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।स्वस्थ्य केंद्र के समस्त चिकित्सा अधिकारी व कर्मचारी के साथ साथ जनपद पंचायत के सी.ई.ओ.भजन साय पैंकरा और मनरेगा के पी.ई.ओ.दीपक एक्का भी उपस्थित थे।

Post a Comment