प्लास्टिक प्रतिबंधित..प्लास्टिक का उपयोग करने वालों पर निगम द्वारा की जाएगी कार्यवाही साथ ही देने पड़ सकते है....

 सूरज बेहरा

08/05/2023


प्लास्टिक प्रतिबंधित..प्लास्टिक का उपयोग करने वालों पर निगम के द्वारा की जाएगी कार्यवाही साथ ही देने पड़ सकते है 3000 रु तक का जुर्माना


रायगढ़ जिला कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में तथा निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देशन में विगत दिनों शुक्रवार को नगर निगम स्वास्थ्य द्वारा प्लास्टिक प्रतिबंधित किया गया है।

                             फाइल फोटो 

  शहर को स्वच्छ और शहरवासियों को जागरूक करने हेतु नगर निगम द्वारा लगातार गतिविधिया की जा रही है घर और दुकान का कचरा स्वच्छता दीदी तथा रिक्सा और गाड़ी में देने की अपील की जा रही है।निगम की टीम के साथ महापौर जानकी काट्जू ,स्वास्थ्य प्रभारी संजय देवांगन एवं जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों स्कूल प्राइवेट संस्थाओं द्वारा अनेकों कार्यक्रम के माध्यम से बताए जा रहे है ।

प्लास्टिक पॉलिथीन,प्लास्टिक बैग, और प्लास्टिक से बने अनेक वस्तु को उपयोग न करें । कार्यवाही होने से बचे और साथ ही आस पास के लोगों को उपयोग करने से रोकें। खुद को स्वच्छ एवं साफ रखें और अपने आस पास को स्वच्छ रखें। अगर कोई प्लास्टिक उपयोग करें तो पर तुरंत रायगढ़ निगम को सूचना दें।

कोई टिप्पणी नहीं

dont extra comment

Blogger द्वारा संचालित.