धौराभांठा प्रिमियर लिग 2024 टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन...

रायगढ़  न्यूज 18 /12 2024

सूरज बेहरा  

जिले के तमनार ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत धौराभांठा के खेल मैदान में आयोजित प्रिमियर लिग 2024 टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन।

विदित हो कि 8 दिसम्बर 2024 से लेकर 18 दिसम्बर तक क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित किया गया था।जिसमे काफी टीमों ने इस  प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था पहला सेमीफाईनल झारपलम व तमनार के बीच खेला गया जिसमे तमनार के टीम ने बाजी  मारी  वही दूसरा सेमीफाइनल मैच धौराभांठा व सावित्री नगर के मध्य खेला गया जिसमे सावित्री नगर ने शानदार जीत हासिल किये  और मेघा फाइनल मैच तमनार एवं सावित्री नगर के बीच मुकाबला हुआ जिसमे सावित्री नगर क्रिकेट टीम ने फायनल में अपना स्थान बनाया। जहाँ दोनों ही टीम काफी मजबूती के साथ क्रिकेट खेल का प्रदर्शन किया। जिसमें सावित्री नगर टीम ने पहला बैटिंग कर 10 ओवर में  सानदार 126  रन बनाए और तमनार टीम को 127 रनो का  लक्ष्य दिया था। फायनल मुकाबले में सावित्री नगर क्रिकेट टीम ने तमनार टीम को हरा कर प्रतियोगिता का आकर्षक ट्रॉफी के साथ ₹30000 नगद पुरस्कार जीता, वहीं तमनार टीम आकर्षक ट्रॉफी व 20000 हजार नगद के साथ उपविजेता रहा।






                                                           उप विजेता टीम तमनार 
                                                           विजेता टीम सवित्रीनगर 

प्रतियोगिता में ट्रॉफी के साथ आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं जिसमें प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच । मैन ऑफ द सीरीज ₹2100 एवं ट्रॉफी। मैन ऑफ द फाइनल 1100 रुपए ट्रॉफी। बेस्ट बैट्समैन ₹500 रू.एवं आकर्षक पुरस्कार। बेस्ट बॉलर ₹500 एवं आकर्षक पुरस्कार। बेस्ट फील्डर ₹500 आकर्षक पुरस्कार। ऑलराउंडर ₹500 जीता।

कार्यक्रम के समापन में मुख्य अतिथि के रूप में जेपीएल तमनार सीएसआर  हेड ऋषिकेश शर्मा,जेपीएल तमनार सहायक महाप्रबंधक राजेश रावत, विशिष्ट अतिथि सुरेन्द्र सिंह सिदार लघुवनोपज अध्यक्ष रायगढ़, सरपंच हेमसागर सिदार, उपसरपंच यशपाल बेहरा, पूर्व बीडीसी विवेक बेहरा, दिनेश कुमार चौधरी प्राचार्य, छविशंकर गुप्ता,जयदयाल बेहरा,निर्मल बेहरा,जगमोहन खम्हारी जयराम गुप्ता, मदनलाल मिश्रा, कार्तिक राम चौहान, गगन बेहरा, रुपेश यादव, जोगेश प्रधान जेपी, सुनील पटेल। 

प्रतियोगिता में मंच संचालन ओमप्रकाश बेहरा, भुपेंद्र गुप्ता, दिलीप विश्वाल एवं शिक्षक विनोद गुप्ता ने बहुत ही रोचक ढ़ंग से किया। स्कोरिंग बोर्ड में सुब्रत पटनायक, परवेज खान,प्रदीप बेहरा, आशीष पटनायक,दिलीप प्रधान ने अच्छा स्कोरिंग कर प्रतियोगिता को सफल बनाया।

कोई टिप्पणी नहीं

dont extra comment

Blogger द्वारा संचालित.