तीसरी चोरी को देने जा रहे थे अंजाम ,धर दबोचने में मिली तमनार थाना को पहली सफलता ......
सूरज बेहरा के साथ भूपेंद्र विश्वाल ........
रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार देर रात को सावित्रिनगर कालोनी , झिकाबहाल गांव के समीप कालोनी के मुख्य द्वार के किनारे लगे एटीएम को चोरो ने धावा बोल दिया ,जिससे पहले वो लोग मशीन को लेजाते और पैसा को मशीन से बाहर निकालने की खटपट कालोनी गेट के सामने के सिक्योरिटी गार्डों को भनक लग गई वहीं ,लोगों को आता देख चोर नो दो ग्यारह हो गए ,
जिसके पश्चात तमनार थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ त्रिलोचन साव ,जो की ए टी एम म का मेनेजमेंट देखता है जिसके द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई , तमनार थाना के ए.एस.आई.श्री डी.सी.साहु , जिनके द्वारा मामले को तत्काल उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया जिससे उच्च अधिकारियों ने मामला को गंभीरता से लेते हुए रायगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश में ए.एस.पी.श्री अभीषेक वर्मा के मार्गदर्शन में व धरमजयगढ़ एस.डी.ओ.पी. श्री सुशील कुमार नायक के नेतृत्व में तमनार पुलिस को पता साजी के लिए लगाया गया, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीनों आरोपी तमनार थाना अंतर्गत कोसमपाली(सारसमाल )के निवासी हैं जिसमें आरोपियों के नाम सरोज राठिया पिता रामेश्वर राठिया उम्र 23 वर्ष वहीं साथ में दो औपचारिक बालक भी है जिनके खिलाफ धारा 379,427,511 के तहत अपराध दर्ज की गई है ।आरोपियों ने सब्बल से ए.टी.एम.मशीन तोड़ने की कोशिश की थी , आरोपियों के पास से सब्बल व एच.एफ.डीलक्स मोटरसाइकिल जप्त की है ।आरोपियों को तत्काल पकडने की कार्यवाही में धरमजयगढ़ एस डी ओपी सुशील कुमार नायक के नेतृत्व में तमनार थाना प्रभारी किरण गुप्ता ,ए.एस.आई.डी.सी.साहु, प्रधान आरक्षक उमाशंकर धृतांत, आरक्षक अरविंद पटनायक, आरक्षक बी.पी.भैना, व सैनिक दुर्गा प्रसाद लकडा रहे ,आरोपियों को 24 घंटे में धरदबोचने में ए.एस.आई.डी .सी.साहु व आरक्षक अरविंद पटनायक की मजबूत सुचनातंत्र की सराहनीय, भुमिका रही ।




Post a Comment