तमनार पुलिस अपराध में लगातार लगाम लगाती हुई ........
सूरज बेहरा के साथ भूपेंद्र विश्वाल ........
तमनार थाना क्षेत्र में हो रहे अपराध को देखकर हर कोई परेशान था लेकिन इस बार कुछ और नजर आती हुई थाना प्रभारी किरण गुप्ता जी ने आते स्पष्ट रूप से कहा था कि मैं और मेरी पूरी टीम हर प्रकार के अपराध पर अंकुश लगाएंगे अब हर अपराध पर लगातार कार्यवाही होते हुए नजर आ रही है सवित्रीनगर में गेट ए.टी.एम.में हुऐ तोड़फोड़ और कल नागरामुड़ा में हुए नाबालिक 8 वर्षीय बच्ची को करीब 8:00 बजे लगभग उसके घर से चॉकलेट बिस्किट के नाम से बहला फुसला कर घर से बाहर ले गया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया जिससे बच्ची चिल्लाने लगी जिसे सुनकर उसकी माँ और पिता ने दौड़ते हुए अपने मोहल्ले वालों के साथ अपराधी भरत राठिया पिता बाबूलाल राठिया उम्र 22 वर्ष जो की आमगांव का रहने वाला है भरत राठिया के चंगुल से अपनी बच्ची को छुड़ाकर तमनार थाना को सूचित किया जिसे गंभीरता से लेते हुए तमनार थाना प्रभारी किरण गुप्ता के आदेश से ए.एस.आई.डी.सी.साहु ने मामले को तत्काल उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया जिससे उच्च अधिकारियों ने मामला को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए रायगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश में ए.एस.पी.अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन में एवं धरमजयगढ़ एस.डी.ओ.पी. सुशील कुमार नायक के नेतृत्व में तमनार पुलिस ने अपराधी के खिलाफ धारा 363,354 क,ख धारा 8 पास्को एक्ट केतहत अपराध कायम कर आरोपी को रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
अपराधी को रिमांड पर भेजते हुए तमनार पुलिस
इससे पहले भी अपराधी भरत राठिया के खिलाफ अपराध ओडिसा थाना में भी अपराध दर्ज है।
महज दो दिनों के अंदर ही बड़े बड़े दो अपराधों पर बिना समय गवाए महज 24 घंटो के भीतर ही आरोपियों का पर्दा फास किया जिसमें ए.एस.आई.डी.सी.साहु,आरक्षक अरविंद पटनायक,उमाशंकर घृतान्त,सैनिक दुर्गा प्रसाद लकड़ा की मुख्य भूमिका रही।


Post a Comment